ग्राम मुरा में रात्रिकालीन जन चौपाल: SDM और जनपद CEO ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम मुरा में प्रशासन की पहल पर रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां SDM प्रवीण तिवारी और जनपद पंचायत के CEO पवन पटेल स्वयं गांव पहुंचे। देर शाम आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और खुलकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।
बिजली, सड़क, पेयजल, राशन, आवास और राजस्व से जुड़ी कई शिकायतें ग्रामीणों ने सीधे अधिकारियों को बताईं। SDM ने एक-एक मुद्दे को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। वहीं जनपद CEO ने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाएगा।
रात्रिकालीन जन चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की कि शासन-प्रशासन गांव तक पहुंच रहा है और आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुन रहा है।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारी सीधे गांव में आकर संवाद करें, तो समस्याओं का समाधान तेजी से होता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply