सही दवा, शुद्ध आहार ,यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान तेज, प्रशासन सख्त

सही दवा, शुद्ध आहार ,यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान तेज, प्रशासन सख्त

छाल (छत्तीसगढ़), 29 अप्रैल।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान सही दवा, शुद्ध आहार , यही है छत्तीसगढ़ का आधार” के तहत प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

तहसीलदार लोमस कुमार मिरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत खाद्य पदार्थ विक्रेताओं, होटल, ठेला संचालकों, जूस सेंटर, कॉस्मेटिक दुकानों और मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है।

जांच के दौरान कई स्थानों पर अस्वच्छता, गंदगी और अमानक खाद्य पदार्थों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए दुकानदारों और व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने व्यवसायियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

👉 इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है, साथ ही जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता बढ़ाना भी है

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच और सख्ती लगातार जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों को बेहतर बनाया जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!