अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार भारी पड़ रहे PSI प्रवीण बांधव, एक और कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
खरसिया | SSP शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत खरसिया चौकी में पदस्थ प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर (PSI) प्रवीण बांधव ने एक और सफल कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप PSI प्रवीण बांधव पिछले कुछ समय से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग के चलते क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की लगातार दबिश से अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।
ऐसे हुई कार्रवाई 17 जुलाई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम तेलीकोट-बरभाठा रोड में दबिश दी गई। मौके पर हरवंश टंडन (56 वर्ष), निवासी तेलीकोट के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये है।पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

SSP शशिमोहन सिंह का संदेश रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब, नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
अभियान रहेगा लगातार जारी रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में PSI प्रवीण बांधव द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई से खरसिया क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल है और पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर (PSI) प्रवीण बांधव के साथ एएसआई मनोज पटेल,आरक्षक कीर्ति सिदार,आरक्षक साविल चंद्रा आरक्षक गोविंद राम बनर्जी तथा महिला आरक्षक प्रियंका मिंज ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply