SSP शशि मोहन सिंह का Action Mode ON SECL Construction Site से चोरी का Case चंद घंटों में Solve, 3 आरोपी Arrest
रायगढ़ | 25 जुलाई रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर Quick Action का उदाहरण पेश करते हुए निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में हुई चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने Swift Investigation करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी सामान बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है।
Complaint मिलते ही शुरू हुआ Operation 24 जुलाई को अजय सिंह (42), जो SECL निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं, ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19-20 जुलाई की रात निर्माण स्थल से 15-20 प्लास्टिक ड्रम और एक टुल्लू मोटर चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत करीब ₹10 हजार बताई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर Investigation Mode में काम शुरू कर दिया।
Ground Intelligence से मिले सुराग, तीन आरोपी Police Grip में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों, सुपरवाइजर और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
Ground Input के आधार पर ग्राम कंचनपुर निवासी बसंत राठिया, दिलीप राठिया और मिलन राठिया पर संदेह हुआ। पुलिस ने बिना देरी किए तीनों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
Interrogation में खुला पूरा खेल पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि 15 प्लास्टिक ड्रम और एक टुल्लू मोटर चोरी की थी, जिनमें से 13 ड्रम और मोटर अलग-अलग घूमने वाले कबाड़ी खरीददारों को बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 प्लास्टिक ड्रम बरामद कर जब्त किए हैं।
मामले में धारा 3(5) BNS भी जोड़ी गई है। अब पुलिस चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश में जुटी है।
Fast Action Team
इस Quick Detection में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक बसंत तिर्की की अहम भूमिका रही।
पुलिस टीम की तत्परता से चोरी की वारदात का खुलासा कुछ ही घंटों में हो गया।
SSP का Clear Message
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ Zero Tolerance Policy पर काम कर रही है। सक्रिय मुखबिर तंत्र, तेज विवेचना और प्रोफेशनल पुलिसिंग के दम पर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे तक पहुंचाया जा रहा है।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply