खरसिया पुलिस का Quick Response: कूनकुनी ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद मिनटों में संभाला मोर्चा

खरसिया पुलिस का Quick Response: कूनकुनी ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद मिनटों में संभाला मोर्चा

खरसियाएसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स, आमजन की सुरक्षा और यातायात को शीघ्र सामान्य करना जिले की प्राथमिकता है। इसी क्रम में खरसिया पुलिस ने एक बार फिर अपनी Quick Response का परिचय देते हुए कूनकुनी ओवरब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को सामान्य किया।

जानकारी के अनुसार, कूनकुनी ओवरब्रिज के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि एक ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (TI) सीताराम ध्रुव पुलिस टीम के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले मौके की स्थिति को secure किया, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई कराई और ट्रैफिक को व्यवस्थित करते हुए आवश्यक traffic diversion कराया, जिससे वाहनों की आवाजाही जल्द ही सामान्य हो सकी।

खरसिया पुलिस की तत्परता से संभावित लंबा जाम टल गया और सड़क पर आवागमन शीघ्र बहाल हो गया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

NKB National News

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!