चपले-बांयंग ग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार उछली, चार घायल, दो की हालत गंभीर

चपले-बाएंग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार उछली, चार घायल, दो की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चपले बायंग मार्ग पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर काफी दूर जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और खरसिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। संयोग से मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे खरसिया थाना प्रभारी टीआई सीताराम ध्रुव भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!