रायगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर कार्रवाई

रायगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर कार्रवाई

स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर सघन जांच, एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले,सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

रायगढ़।रायगढ़ यातायात पुलिस ने 31 जुलाई को नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 16 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा। सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित नाबालिगों के अभिभावकों को मौके पर बुलाकर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर चला सघन जांच अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर के स्कूलों, मुख्य चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते मिले 16 नाबालिगों के खिलाफ चालान काटा गया।

अभिभावकों को दी गई सख्त चेतावनी

पुलिस ने सभी अभिभावकों को स्पष्ट किया कि नाबालिगों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है। भविष्य में दोबारा ऐसा पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रहे नाबालिग चालक

यातायात पुलिस के अनुसार नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। इससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है। इसी को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

SSP शशिमोहन सिंह का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “नाबालिगों के हाथों में वाहन देना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि उनके जीवन और दूसरों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डालना है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!