पटना से दबोचा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, 10 दिन तक देशभर में बदलता रहा लोकेशन

पटना से दबोचा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, 10 दिन तक देशभर में बदलता रहा लोकेशन

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता, ₹5 हजार के इनामी आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

अंबिकापुर | 6 अगस्त 2026

सरगुजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 10 दिनों से लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पूरी कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में की गई।

₹5 हजार का था इनाम, मोबाइल बंद कर पुलिस को देता रहा चकमा

पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण कुमार जायसवाल (51 वर्ष), निवासी ग्राम भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर, घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद रखकर ठिकाने बदल रहा था। वह राहगीरों से मोबाइल मांगकर अपने परिचितों से संपर्क करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची के बाद पटना में मिला सुराग

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, ट्रैवल हिस्ट्री, संदिग्ध मोबाइल नंबरों और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपी का लगातार पीछा किया। इस दौरान टीम ने देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची सहित कई स्थानों पर दबिश दी और अंततः पटना (बिहार) में स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पटना न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद आरोपी को अंबिकापुर लाया जा रहा है।

लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के नाम से जारी 12 बोर डीबीबीएल लाइसेंसी बंदूक एवं उसका लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

POCSO और BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

यह मामला थाना कोतवाली अंबिकापुर के अपराध क्रमांक 504/2026 में दर्ज है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा POCSO Act की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (IPS) के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!