।
खरसिया में स्वच्छता की नई आदत बन रही मिसाल, घर-घर पहुंच रहा ‘सूखा-गीला कचरा अलग रखें’ का संदेश
नगर पालिका का जनजागरूकता अभियान ला रहा बदलाव, नागरिक भी निभा रहे जिम्मेदारी
खरसिया। स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण के उद्देश्य से खरसिया नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा ‘सूखा कचरा–गीला कचरा पृथक्करण अभियान’ लगातार गति पकड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नीतू अग्रवाल के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नगर पालिका की टीम नागरिकों को समझा रही है कि घर से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होता है। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाती है, जबकि सूखे कचरे को अलग कर Recycling Process के लिए भेजा जाता है। इससे न केवल शहर साफ-सुथरा रहता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
शहर में दिखने लगा अभियान का असर नगर पालिका के लगातार जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब शहर में दिखाई देने लगा है। बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र कर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को दे रहे हैं। लोग सार्वजनिक स्थानों, नालियों और सड़कों पर कचरा फेंकने के बजाय निर्धारित डस्टबिन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर होती नजर आ रही है।
सीएमओ ने की नागरिकों से सहयोग की अपील सीएमओ नीतू अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर पालिका के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से बनता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर का कचरा खुले में न फेंकें, बल्कि निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। साथ ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें, ताकि उसका बेहतर प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही बड़े परिणाम लेकर आते हैं और यही स्वच्छ खरसिया की मजबूत नींव है।
नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने का प्रावधान नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश नागरिक स्वच्छता अभियान में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन जहां नियमों की अनदेखी की जाएगी, वहां पहले समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी यदि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने या निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं करने की शिकायत मिलती है, तो नगर पालिका के नियमों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नागरिकों ने भी दिया सकारात्मक संदेश अभियान से जुड़े कई नागरिकों ने बताया कि वे अब अपने घरों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि हर परिवार यह छोटी-सी जिम्मेदारी निभाए तो पूरा शहर साफ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है।
उन्होंने सभी शहरवासियों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
स्वच्छ खरसिया, सबकी जिम्मेदारी 💫💫
नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान न समझें, बल्कि इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए पूरा सहयोग करें। प्रत्येक घर का छोटा-सा प्रयास पूरे शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply