SSP शशि मोहन सिंह का Mission, SDOP सतीश भार्गव का Action… 24 घंटे में चोरों का Game Over! 🎬

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/खरसिया, 7 अगस्त 2026। खरसिया के मदनपुर में हुई चोरी का Fast Investigation करते हुए चौकी खरसिया पुलिस ने महज 24 घंटे में Case Solve कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से LED TV, Cooler और 3 Ceiling Fan बरामद किए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता

इस पूरी कार्रवाई में SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन, ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं SDOP खरसिया सतीश भार्गव की निगरानी में चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा किया। अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने Technical Investigation और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी का सामान बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त की रात करीब 1 से 4 बजे के बीच मदनपुर निवासी आरती उनसेना के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने दरवाजों की कुंडी और कब्जे तोड़कर तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में Entry की।

घर से Submersible Pump, Cooler, 32 Inch LG LED TV, Washing Machine, Gas Cylinder, Ceiling Fan, Mixer, Inverter-Battery, Computer, Laptop, घरेलू सामान और नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने Crime No. 400/2026 दर्ज कर Investigation शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर अमन सागर (22) और सत्यम सागर (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात Confess कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर अमन के कब्जे से Cooler और Ceiling Fan, जबकि सत्यम के कब्जे से 32 Inch LED TV और दो Ceiling Fan बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर Judicial Remand पर भेज दिया गया है।

इस Successful Action में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा और धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SSP Message

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में Quick Investigation, Technical Evidence और मजबूत Informer Network के जरिए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अपराधियों को कानून से बचने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!