खरसिया खरसिया के जवाहर कॉलोनी में रोजाना की लाउड स्पीकर्स की आवाज से वार्ड वासी परेशान है । दिन भर रोजाना के तेज आवाज स्पीकर्स से जहां आम जनता त्रस्त है वहीं घर पर कानफोडू आवाज से लोगो के कामकाज रुक जाते है इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई ,परीक्षा के समय में बच्चो को भी काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।इसके साथ ही तेज आवाज से बड़े बुजुर्गो की नींद में परेशानी आने से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है
वार्ड वासियों में इस के लिए काफी रोष है परंतु कोई सामने आकर बोलना नहीं चाहता क्योंकि लोगों को लगता है कोई कार्यवाही नहीं होगी चाहे जनता कितनी भी त्रस्त हो जाए ।
अतः शासन प्रशासन से सविनय निवेदन है कि जवाहर कॉलोनी के उक्त लाउड स्पीकरों को कम कराया जाय जिससे लोगों को परेशानी न हो और लोग अपना काम कर सके साथ ही बच्चे अपनी पढ़ाई परीक्षा को ध्यान पूर्वक पूरा कर सकें

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply