बम्हनीनडीह सामुदायिक भवन लोकार्पण में पहुंचे सांसद कमलेश जांगड़े व छाया विधायक महेश साहू


🟢बम्हनीनडीह सामुदायिक भवन लोकार्पण में पहुंचे सांसद कमलेश जांगड़े व छाया विधायक महेश साहू

खरसिया/ जिला सक्ती ग्राम पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि छाया विधायक महेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, ग्राम सरपंच श्रीमती मालती राज कुमार पटेल, विशेष सहयोगी रज्जाक खान के कर कमलों से संपन्न हुआ।
जिससे ग्राम व मोहल्ले वासियों में अपार खुशी की लहर दिखने लगे। मोहल्ले के मुस्लिम भाइयों एवं बहनों ने फूल माला गुलदस्ता सप्रेम भेंट करते हुवे जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। क्षेत्र वासियों ने अपने सांसद को अपने बीच पाकर अत्यंत गदगद हुवे इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, खरसिया छाया विधायक महेश साहू, भाजपा नेता दिनेश नायडू, मनोज राठौर, नूतन पटेल, मीडिया प्रभारी अमित साहू, बम्हनीडीह सरपंच श्रीमति मालती राजकुमार पटेल, भाजपा नेता रज्जाक खान, शंभु दास महंत आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे। सांसद कमलेश जांगड़े के पहल और प्रयास से दस वर्ष पुरानी मांग को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर अकलतरा से लेकर रायगढ़ उड़ीसा बॉर्डर तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति करवा कर प्रदेशवासियों को दिये गए नए सौगात के लिये वहां उपस्थित सभी लोगों ने सांसद महोदया को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और सभी प्रदेशवासियों में हर्ष का माहौल है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!