रायपुर पुलिस
दिनांक 10.03.2025
अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी लवप्रीत सिंग उर्फ करन एवं हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा गिरफ्तार
थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गौरी पान ठेला के पास जरवाय बाई पास रोड में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ।
आरोपियों के कब्जे से 39.37 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा), 02 नग मोबाइल एवं एक मोटर साइकिल किया गया है जप्त
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,70,000/- रूपये*
आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा- 21(B) NDPS Act का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
विवरण – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.25 को थाना कबीर नगर टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी पान ठेला के पास जरवाय बाई पास रोड में 02 व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखे है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर श्री दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्तियों जो एक मोटर साइकिल के पास बैठे थे जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल से भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम लवप्रीत सिंग उर्फ करन निवासी कुम्हारी शंकर नगर जिला दुर्ग एवं हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का रहने वाला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ करन के लोवर की जेब में रखे 03 प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) रखा होना पाया गया, एवं आरोपी हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा के जेब से 01 प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ प्रतिबंधित मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखे मिला। जिसे उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी लवप्रीत सिंग उर्फ करन के कब्जे से 03 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली मे मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) वजन 31.07 ग्राम किमती करीबन 1,75,000/- रूपये व 01 नग मोबाईल आईफोन कीमती 40,000 तथा 01 मोटर साइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक CG-04, DU-4622 कीमती – 10,000/ रूपये, एवं आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ गोगा के कब्जे से 01 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली में मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) वजन 08.30 ग्राम कीमती करीबन 35000 रूपये का एवं 01 मोबाइल कीमती 10000/ रूपये जुमला कीमती 2,70,000/ रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में *अपराध क्रमांक 31/25 धारा- 21(B) NDPS ACT* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
(1) लवप्रीत सिंह उर्फ करन पिता बूटा सिंह उम्र 28 साल निवासी कुम्हारी शंकर नगर थाना कुम्हारी जिला दुर्ग (छ.ग.)*
(02) हरप्रीत सिंह उर्फ गोगा पिता स्व. कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी हीरापुर वीर सावरकर नगर मकान नंबर CH- 1166 थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)*
कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल, सउनि. घनश्याम साहू, सउनि. नारायण सेन, आर. 977 दीपक राजपूत, आर. 2571 मोसिन खान, आर. 2217 मनहरण नाथ योगी, आर. 2232 गजेंद्र साहू, एवं आर. 2556 नारायण बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply