बलरामपुर पुलिस का अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जारी है लगातार एक्शन

दिनांक 19 अप्रैल 2025
सीमांकन करने गए शासकीय कर्मचारी के साथ जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

अपराध कमांक 43/2025, धारा 296, 351(2), 115(2), 121(1), 221, 224

बी०एन०एस० एवं 3 (1), द, ध एस०टी०एसी० एक्ट

गिरफ्तार आरोपी

आरोपी देवलाल यादव पिता जयपाल यादव, उम्र 28 वर्ष, सा. जौराही थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।

बलरामपुर  विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी पटवारी मोहन राम पिता ननकु राम, जाति उरांव, उम्र 42 वर्ष, निवासी कुसमी, हा.मु. वाड्रफनगर दिनांक 17/04/2025 को थाना रघुनाथनगर में उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि, ग्राम जौराही में तहसीलदार के ज्ञापन दिनांक 08/04/2025 के परिपालन में ग्राम जौराही स्थित वाद भूमि खसरा नंबर 593/1 एवं 593/2 का सीमांकन करने गया था सीमांकन के दौरान चौह‌द्दी कास्तकार खसरा नंबर 239 का भूमि स्वामी देवलाल पिता जयपाल, जाति अहीर के द्वारा जमीन सीमांकन कार्य में बांधा उत्पन्न करते हुए प्रार्थी पटवारी मोहन राम को जातिगत गाली-गलौझ कर “.. मेरा जमीन नापने आया है..” कहकर ग्रामवासियों के समक्ष मुझ प्रार्थी पटवारी को 02 छापड़ मारा है व धमकी भी दे रहा था कि मेरे जमीन से चले जाओ नहीं तो यही जान से मारकर गाड़ दूंगा।

प्रार्थी पटवारी मोहन राम कि रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी देवलाल यादव पिता जयपाल यादव, उम्र 28 वर्ष, सा. जौराही, थाना रघुनाथनगर के विरूद्ध अपराध कारित करने के सबूत पाये जाने पर दिनांक 18/04/2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!