बलरामपुर पुलिस की म्यूल बैंक खाता धारक गिरोह एवं सायबर अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

बलरामपुर पुलिस की म्यूल बैंक खाता धारक गिरोह एवं सायबर अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

मास्टर माईंड सहित कुल 08 आरोपियों को बैढन जिला सिंगरौली म.प्र. से रेड कार्यवाही कर किया गया गिरफतार

आरोपीगण द्वारा बलरामपुर जिले के साथ-साथ आसपास के अन्य जिले से कई बैंक एकाउंट खुलवाकर देश के विभिन्न राज्यों में सायबर अपराधियों को कराया गया था उपलब्ध ।

आरोपीगण के द्वारा वर्तमान में ऑनलाईन सटटा एप्प KABOOK का भी किया जा रहा था संचालन ।



आरोपीगण से जप्त मोबाईल फोन एवं लैपटाप की जांच पर लगभग 04 करोड रूपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी अब तक प्राप्त।

विवरण

मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित म्युल एकाउंट से संबंधित जानकारी वैधानिक कार्यवाही हेतु समस्त जिलों को प्रसारित की गई थी जिसकी विधिवत् जांच उपरांत थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित व्यापारिक बैंकों से जारी हुए म्युल एकाउंट के धारकों के विरूद्ध दिनांक 17/04/2025 को अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2-क) बी.एन.एस. एवं अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2-क) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर म्युल एकाउंट धारक (1) नंदन कुमार रजक पिता उदय बैठा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बरदर थाना बलरामपुर (2) शोएब खान पिता अब्दुल साहबान अंसारी उम्र 31 वर्ष सा. ग्राम अमटाही थाना सामरी पाठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मामले की अग्रिम विवेचना पर उपरोक्त आरोपीगण से पूछताछ एवं संकलित साक्ष्य के विश्लेषण पर क्षेत्र में म्युल बैंक खाता धारक खुलवाकर सायबर अपराधियों तक पहुंचाने वाले गिरोह की पतासाजी हेतु थाना बलरामपुर एवं सायबर सेल बलरामपुर से विशेष अपराध अनुसंधान टीम का गठन किया गया था। प्रकरण की विवेचना पर कुछ संदेही मोबाईल नंबर एवं बैंक खाते की जांच पर म्युल एकाउंट खुलवाकर बिक्री करने का अपराधिक गतिविधियां अंबिकापुर से संचालित होने के प्राथमिक साक्ष्य प्राप्त हुए जिसकी सिलसिलेवार विवेचना जारी रखे जाने पर घटना के मास्टरमाईंड सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक गिरोह तैयार कर अपने संपर्क में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज स्टूडेंटस एवं अन्य व्यक्तियों से उनके नाम के बैंक खाता क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में खुलवाकर 4000 से 12000 रूपये प्रति बैंक खाता के हिसाब से खरीद लेता था और फिर उन सभी बैंक खातों को रायपुर में सक्रिय ब्रोकर्स को प्रति एकाउंट 10000 से 15000 रूपये में बेच देता था। गिरोह के द्वारा खुलवाये गये सभी बैंक एकाउंट में षडयंत्र पूर्वक इंटरनेट बैंकिंग और एसएमस एलर्ट के लिए फर्जी मोबाईल नंबर उपलब्ध करवाकर लिंक करवाया जाता था। बैंक खाता की सभी जानकारी के साथ-साथ एटीएम कार्ड और लिंक्ड मोबाईल नंबर सिम कार्ड को कुरियर के माध्यम से रायपुर भेजकर गिरोह के द्वारा मोटी कमाई की जाती थी। रायपुर में सक्रिय ब्रोकर्स के द्वारा उन सभी बैंक एकाउंट को देश के अलग-अलग राज्यों में सायबर ठगी में उपयोग करने के लिए विक्री कर दिया जाता था जिसमें आगे चलकर सायबर ठगी से प्राप्त किये गये रूपयों को जमा व निकासी की जाती थी। जांच में पकड़े गये गिरोह के द्वारा ऑनलाईन बैटिंग एप्प KABOOK का आईडी लेकर सट्टा खिलवाने के कार्य में भी संलिप्त होना प्रथमदृष्टया पाया गया है। आरोपीगण को सुनियोजित ढंग से कार्यवाही करते हुए बैढन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश में किराये के मकान से पकड़ा गया है। आरोपीगण में मुख्य आरोपी सचिन कुमार उर्फ बिट्टू बिहारी के अतिरिक्त आयुश साहू निवासी कैलाशपुर जिला सूरजपुर, सुखदेव साहू निवासी कैलाशपुर जिला सूरजपुर, राजेश सोनकर निवासी मुंगेली, अभिषेक जायसवाल निवासी नमना तालाब अंबिकापुर, दीपक यादव निवासी जशपुर, मुकेश जायसवाल निवासी कोरबा, प्रशांत सिंह निवासी नमना कला अंबिकापुर को घटना में संलिप्त रहना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण के कब्जे से 03 नग लैपटाप, 23 नग एंड्राईड मोबाईल फोन, 18 नग इनएक्टिव सीम कार्ड, 46 नग एटीएम कार्ड, 09 नग बैंक पासबुक, 04 चेकबुक, वाईफाई सेट एवं घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा वार वाहन क्रमांक सीजी 13 एटी 7722 को कुल किमती 30 लाख रूपये को जप्त किया गया है। साथ ही लगभग 1.50 लाख रूपये आरोपीगण के कब्जे से बरामद बैंक एकाउंट में फिज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपीगण से जप्त लैपटाप एवं मोबाईल फोन की प्राथमिक जांच पर सैकड़ों बैंक खातों के माध्यम से अनियमित रूप से लगभग 04 करोड़ रूपये के अवैध ट्रांजेक्शन के सबूत पाये गये है। प्रकरण की विवेधना जारी है। आगे भी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

1. सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी पिता रामचंद्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी महुआ पारा वार्ड नं. 10 अंबिकापुर थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा।

2. राजेश सोनकर पिता राजू सोनकर उम्र 25 वर्ष सा. अंबेडकर वार्ड मुंगेली थाना मुंगली जिला मुंगेली

3. सुखदेव साहू पिता रामजितन उम्र 23 वर्ष सा. कैलाशुपर जिला सूरजपुर

4. आयुश कुमार साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 23 वर्ष सा. कैलाशुपर जिला सूरजपुर

5. मुकेश जायसवाल पिता सूर्यकांत जायसवाल उम्र 21 वर्ष सा. पौंडी थाना पाली जिला कोरबा

6. प्रशांत सिंह पिता स्व. जनक प्रताप सिंह उम्र 23 वर्ष सा. दत्ता कालोनी अंबिकापुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा

7. अभिषेक जायसवाल पिता बृजनंदन जायसवाल उम्र 22 वर्ष सा. चांदनी बिहारपुर थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर

8. दीपक कुमार यादव पिता हृदयानंद यादव उम्र 26 वर्ष सा. पेटामारा थाना तुमला जिला जशपुर

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!