रायपुर में आयोजित ‘नगर सुराज संगम’ प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में शामिल हुए नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग

CM विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग

आज होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, रायपुर में आयोजित ‘नगर सुराज संगम’ प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में शामिल हुए नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई

इस दो दिवसीय कार्यशाला में हम सभी ने आगामी पाँच वर्षों की विकास कार्ययोजना को लेकर मंथन किया। नगरों को स्मार्ट, स्वच्छ और सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को और मजबूती मिले, यही प्रयास है।

इस अवसर पर सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षगण, सीएमओ, वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कमल गर्ग ने कहा खरसिया नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा संकल्प अटूट है। सड़क, जल, स्वच्छता, रोशनी, स्वास्थ्य व शिक्षा—हर क्षेत्र में खरसिया को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाना ही हमारा लक्ष्य है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!