खरसिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का दौरा
खरसिया, 13 जुलाई 2025 – रायगढ़ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खरसिया नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण के लिए नगर का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, मोहन तालाब, चंदन तालाब, बंधवा तालाब, अटल आवास, मंगल बाजार सहित नगर के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
श्री चतुर्वेदी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती नीतू अग्रवाल, नगर के समस्त पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर के दौरे को नगरवासियों ने सकारात्मक कदम बताया, जिससे खरसिया के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।
—











NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply