जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिक से अनाचार कर फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार


🔴 जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिक से अनाचार कर फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

18 जुलाई 2025, जांजगीर-चांपा – नवागढ़ पुलिस को नाबालिक बालिका के साथ अनाचार कर फरार हुए आरोपी को हरियाणा से पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को साइबर तकनीक की मदद से गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।

👉 क्या है मामला:
18 जून 2025 को थाना नवागढ़ क्षेत्र से एक नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/25 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

👉 आरोपी की पहचान:
गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित मनोहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया और उसके साथ अनाचार किया।

👉 पुलिस की कार्यवाही:
एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश, एएसपी उमेश कुमार कश्यप और डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नवागढ़ नि. अशोक वैष्णव के नेतृत्व में एक टीम को हरियाणा भेजा गया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाया गया और गुरुग्राम से उसे गिरफ़्तार किया गया।

👉 कबूला जुर्म:
पूछताछ में सुमित मनोहर ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगाने और अनाचार करने की बात स्वीकार की। उसे धारा 137(2), 64(2)(m) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 टीम का सराहनीय योगदान:
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक मुकेश कुमार राज, राजू कश्यप, संजय टंडन एवं अन्य थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!