ग्राम खड़गांव में शराब रेड कार्यवाही, अवैध बिक्री करते युवक को जोबी पुलिस ने दबोचा

ग्राम खड़गांव में शराब रेड कार्यवाही, अवैध बिक्री करते युवक को जोबी पुलिस ने दबोचा

20 अगस्त 2025, रायगढ़पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम खड़गांव में छापेमारी की गई।सूचना मिली थी कि गांव का बलदेव सिंह राठिया अपने घर के बाहर बरामदे में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले कुछ लोग भाग खड़े हुए, वहीं आरोपी बलदेव सिंह राठिया पिता जेठूराम उम्र 43 वर्ष निवासी खड़गांव को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ मट्ठी महुआ शराब, 250 एमएल क्षमता वाले 2 नग स्टील गिलास जिनमें शराब की गंध थी, 2 बोरी में भरा महुआ लहान और बिक्री की रकम 90 रुपये बरामद की गई।

इस मामले में चौकी जोबी, थाना खरसिया में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेंद्र राठिया, घनश्याम सिदार, अश्वनी सिदार और राजाराम राठिया शामिल रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!