बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

दिनांक : 27 अगस्त 2025📍 बेमेतरा, छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सायबर सेल एवं थाना साजा पुलिस टीम ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।—मामला कैसे दर्ज हुआ दिनांक 26 अगस्त 2025 को प्रार्थी ओमकुमार साहू (40 वर्ष) निवासी पतोरा, थाना खम्हरिया, हाल मुकाम बिजली ऑफिस रोड साजा ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे कीमती सामान की चोरी कर ले गया।रिपोर्ट पर थाना साजा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच पर कार्यवाही

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा की संयुक्त टीम बनाई गई।जांच में डॉग स्क्वाड और सीन ऑफ क्राइम यूनिट की भी मदद ली गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने वार्ड नं. 13, फोकट पारा साजा से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुरेश निर्मलकर ऊर्फ सोनू, पिता बाबूलाल निर्मलकर, उम्र 23 वर्ष

2 ओम यादव ऊर्फ बिठ्ठल, पिता दीपक यादव, उम्र 19 वर्षदोनों आरोपी वार्ड नं. 13, फोकट पारा, साजा के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान जप्त कर बरामद किया गया। दोनों को 26 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।–

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी बेरला विनय कुमार, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, पवन राजपूत, येमन बघेल, आरक्षक विनोद सिंह, नुरेश वर्मा, जय किशन साहू, मोती लाल जायसवाल, संतोष धीवर, रेखन साहू, रामानुज जायसवाल, गोलू पाटिल, अर्जुन ध्रुवे, रविन्द्र चंद्रवंशी, डॉग मास्टर नरेन्द्र लहरे सहित थाना साजा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!