–जांजगीर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 8 वर्षीय अपहृत बालक 48 घंटे में सकुशल बरामद
जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2025।जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मुलमुला क्षेत्र से अपहृत 8 वर्षीय बालक को मात्र 48 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और सायबर टीम की सक्रियता से अपहरण की साजिश विफल रही।
जमीन विवाद बना अपहरण का कारण
जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी बालक सम्राट (08 वर्ष) 25 अगस्त की शाम अचानक लापता हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 264/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच में सामने आया कि अपहरण की साजिश बालक के चचेरे भाई राहुल टंडन ने अपने साथियों प्रशांत मैना और उमेश दिवाकर उर्फ ननकी के साथ मिलकर रची थी। इसका कारण पुराना जमीन विवाद और 10 लाख की फिरौती वसूलने की योजना थी।100 सीसीटीवी फुटेज और हजारों मोबाइल नंबरों की पड़तालपुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसी दौरान आरोपी राहुल टंडन के बयानों में विरोधाभास मिला। जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
अपहरण की पूरी कहानी
आरोपी राहुल टंडन ने पहले बालक को अपने पोल्ट्री फार्म में ले जाकर साथी आरोपियों को सौंपा।इसके बाद आरोपियों ने दो वाहनों (टेम्पो ट्रेक्स व गामा तूफान) का उपयोग करते हुए बालक को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के करीआम क्षेत्र में छिपा दिया।वहीं से पुलिस टीम ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल टंडन, पिता शिवचरण टंडन, उम्र 25 वर्ष, निवासी लगरा थाना मुलमुला2. प्रशांत कुमार मैना, पिता अभिमन्यु मैना, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला3. उमेश दिवाकर उर्फ ननकी, पिता संतू दिवाकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला
पुलिस की सक्रियता से बची मासूम की जान
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बनी विशेष टीम ने अथक प्रयास कर 48 घंटे के भीतर बालक को सुरक्षित वापस ला दिया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि हेमलाल महिलगे, प्रआर बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, राजेन्द्र राठौर सहित सायबर टीम के प्रभारी सागर पाठक एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply