ग्राम छोटे मुड़पार में हाई स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, विधायक उमेश पटेल ने कराया कार्य बंद – NKB National News की ख़बर का असर—
न्यूज़ रिपोर्ट खरसिया विधानसभा के ग्राम छोटे मुड़पार में स्वीकृत हाई स्कूल भवन निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री के उपयोग की शिकायत ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने यह मामला सामने लाते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर जैसे संस्थानों में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।
NKB National News पर यह ख़बर प्रमुखता से चलने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विधायक उमेश पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में घटिया सामग्री पाए जाने पर विधायक ने तत्काल निर्माण कार्य को रुकवाते हुए एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से ही कराया जाए।
उन्होंने सख़्त लहज़े में कहा कि शिक्षा संस्थानों के भवनों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने विधायक उमेश पटेल की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके बच्चों को सुरक्षित और मज़बूत स्कूल भवन मिलेगा।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply