बेमेतरा पुलिस की विशेष मुहिम,एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा हेतु सख्त निगरानी

बेमेतरा पुलिस की विशेष मुहिम,एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा हेतु सख्त निगरानी

बेमेतरा, 02 सितम्बर 2025।बेमेतरा जिले में नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पूरे जिले में लगातार चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भूमिका

इस सुरक्षा अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार और डीएसपी राजेश कुमार झा द्वारा की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस बल जिले के हर बैंक और एटीएम परिसर में पहुंचकर सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से जांच कर रहा है।

सुरक्षा को लेकर दिए गए विशेष निर्देश

एसएसपी बेमेतरा द्वारा सभी बैंक अधिकारियों और पुलिस स्टाफ को कुछ विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है –बैंक में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जाए।बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू स्थिति में रहें।बैंक का खुलने और बंद होने का समय तय हो और उसका सख्ती से पालन किया जाए।बैंक परिसर का सायरन हमेशा कार्यशील स्थिति में रहे।बैंक अधिकारियों के पास नज़दीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम और आपातकालीन नंबर उपलब्ध हों तथा इन्हें बैंक पटल पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।कोई भी ग्राहक चेहरा ढककर, हेलमेट या स्कार्फ पहनकर बैंक परिसर में प्रवेश न करे। इसके लिए बैंक के बाहर नोटिस बोर्ड लगाया जाए।रात्रि के समय बैंक परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो।

उद्देश्य और महत्व

बेमेतरा पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम जिले में बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। चेकिंग और पेट्रोलिंग से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आम जनता आत्मविश्वास के साथ बैंकिंग कार्य कर सकेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!