प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने किया रक्तदान, सेवा पखवाड़े की हुई शुरुआत
रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज जिले में सेवा कार्यों की धूम रही। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने सिविल अस्पताल पहुँचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी अस्पताल में पहुँचकर रक्तदान किया। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ती है।
रक्तदान कार्यक्रम को “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत के रूप में भी देखा गया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाती है, जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहते हैं।
रविंद्र गवेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेवा और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके मार्गदर्शन में सेवा कार्य करना ही उनके जन्मदिन को सार्थक बनाता है। आज का यह रक्तदान शिविर समाज को जागरूक करने का प्रयास है कि हर व्यक्ति आगे बढ़कर रक्तदान करे और मानवता की सेवा में अपना योगदान दे।”








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply