बेमेतरा पुलिस की सक्रिय कार्रवाई, चोरी की पोल्ट्री मशीन बरामद, 4 गिरफ्तार

बेमेतरा पुलिस की सक्रिय कार्रवाई, चोरी की पोल्ट्री मशीन बरामद, 4 गिरफ्तार

बेमेतरा, 29 सितंबर 2025:एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। चौकी देवकर पुलिस टीम ने चोरी के एक बड़े प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रार्थी अच्युत राव ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पोल्ट्री फार्म में लगी अंडा साचा बनाने की मशीन चोरी हो गई है। विवेचना में पता चला कि मशीन के चोरी में आपरेटर जीवन धुर्वे, इलेक्ट्रीशियन गोविंद दीप और रविशंकर मनहरे शामिल थे, जिन्होंने चोरी की मशीन को कबाड़ी इरफान उर्फ सोनू को बेच दिया था।पुलिस ने चोरी गए सामान सहित बिक्री रकम और घटना में प्रयुक्त वाहन समेत कुल ₹1,83,000 कीमती माल बरामद किया।आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में चौकी देवकर के प्रभारी उदल राम टांडेकर एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एसएसपी बेमेतरा ने कहा कि पुलिस जिले में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!