बेमेतरा पुलिस में सशक्त व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर जनसेवा का जोर
बेमेतरा, 29 सितंबर 2025: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिले के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना था।बैठक में आईजीपी ने बीट प्रणाली के महत्व पर जोर दिया। प्रत्येक बीट प्रभारी को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद करने और अपराध, अवैध गतिविधियों एवं विवादों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए गए। उनका कहना था कि इस प्रणाली से पुलिस का नियंत्रण और सूचना तंत्र अधिक मजबूत होगा और जनसंपर्क सशक्त बनेगा।इसके अलावा, आईजीपी ने अधिकारियों को आम जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने और शिकायतों का धैर्यपूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायतों का समाधान करने से समाज में पुलिस की छवि और विश्वास बढ़ेगा।
बैठक में तकनीकी और डिजिटल उपायों पर भी चर्चा हुई। सीसीटीएनएस योजना के तहत एमएलसी/पीएम रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने, ई-समंस पोर्टल, साइबर पुलिस पोर्टल (NCCRP), CEIR, JCCTP, CAIR पोर्टल के उपयोग और संचालन की दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को रजिस्टर व रिकॉर्ड कम्प्यूटरीकृत करने और शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
आईजीपी ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना/चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग और गुमशुदा मामलों को शीघ्र निपटाने का भी आदेश दिया गया।साथ ही, उन्होंने साइबर प्रहरी अभियान, “त्रिनयन एप” और “सशक्त एप” के माध्यम से स्मार्ट और हाईटेक पुलिसिंग बढ़ाने पर बल दिया। कम्यूनिटी पुलिसिंग, विजिबल पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति नागरिकों को जागरूक करने, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के लिए “ऑपरेशन मुस्कान”, चोरी और अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और विशेष अभियान “आपरेशन तलाश” चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, पीआरओ प्रशांत शुक्ला और जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











Leave a Reply