खरसिया दिनांक 1/12/24 को खरसिया नगर में स्थानीय अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की महिला( जागृति) शाखा द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रायगढ़ के आर एल हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉ . प्रशांत अग्रवाल( हड्डी रोग विशेषज्ञ) , डॉ. प्रिया अग्रवाल (गायनी) , एवं डॉ सुबोध नायक जी अपनी सेवा देने उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल ( गायत्री ट्रस्ट अध्यक्ष, अग्रसेन सेवा ट्रस्ट सचिव)
अर्चना अग्रवाल महिला सशक्तिकरण फोरम चेयरपर्सन, अध्यक्ष शासकीय कन्या विद्यालय ,
मारवाड़ी महिला समिति से अध्यक्ष भावना अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल (सचिव) आशा अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष , प्रीति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, लता अग्रवाल, नीता बंसल , प्रेमलता अग्रवाल, रोली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे । बता दे की महिला मारवाड़ी युवा मंच ने पिछले 17 वर्षों से अपने सेवा कार्यों को अनवरत जारी रखा है।
आज इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा लोगों ने इस कैंप का लाभ लिया।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply