शकुंतला देवी शर्मा का दुःखद निधन
खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म रामविलास ओम प्रकाश शर्मा भाजपा नेता संजय शर्मा शुभम रोड कैरियर की माता श्रीमती शकुंतला देवी शर्मा का आकस्मिक निधन 70 वर्ष की उम्र में आज दिनांक 1/12/24 को सुबह 9:00 बजे लगभग हो गया है। जो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी। जिनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर चंदन ताल रोड शनि मंदिर स्थित निवास स्थान से निकल कर स्थानीय मौहापाली रोड स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। खरसिया नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की धनी श्रीमती शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से पुण्य दिव्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए मोक्ष प्रदान करने एवं परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने संबल प्रदान करने प्रार्थना की। वही छाल ट्रेलर मलिक संघ द्वारा अपने संरक्षक संजय शर्मा की माता जी के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply