मौत का डगर कहे जाने वाले खरसिया रायगढ़ NH हाइवे कुनकुनी के पास फिर से हुआ भयंकर हादसा
खरसिया ये हादसा किसी गाड़ी का दूसरी गाड़ी के टक्कर से हादसा नहीं बल्कि ये भयंकर हादसा हुआ है लापरवाह प्रशासन की अनदेखी से , यहां पर प्रशासन को लापरवाह कहने का मकसद ये है कि हमारे चैनल पर इससे पहले भी कई बार छाल की भयावह सड़क को लेकर खबरें लगातार प्रसारित की गई और इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया भी गया परन्तु न इतनी बड़ी समस्या से प्रशासन ने कोई सुध ली और न ही उच्च अधिकारियों ने इस ओर नजर किया ।
आज यहां पर एक वाहन डिवाइडर से जा टकराया और ये भयंकर हादसा इतना भयावह था कि वाहन सवार की जान जाते जाते बची है । सड़क पर न लाइट की व्यवस्था है न ही सड़क पर लगे बोर्ड या चिन्ह यहां दिखाई दे रहे है वजह खराब सड़कें और अंधेरे के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को इस भयावह रास्ते से गुजरना पड़ता है जहां कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है , इस सड़क ने कई बार न जाने कितनी ही जाने ली है कितनो के खून से ये सड़क रंगा है ।
आज हुए इस हादसे की खबर जैसे ही खरसिया पुलिस को मिली मौके पर पुलिस पहुंची और स्थित का जायजा लिया । घायल वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया गया जिसकी वजह से आज एक जान जाते जाते बची है ।
पर हर इंसान के पास बचाने वाला नहीं पहुंच पाता , आगे भी ऐसी दुर्घटनाओं की खबर के लिए तैयार रहें क्योंकि न तो सड़क बनेगी न आम जनता की जान जाने से किसी को फर्क पड़ेगा ।
पूजा जायसवाल रिपोर्ट


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply