बेमेतरा ब्रेकिंग: सशक्त ऐप की मदद से मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, मंदिर चोरी का सनसनीखेज खुलासा एक ज्वेलर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बेमेतरा ब्रेकिंग: सशक्त ऐप की मदद से मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, मंदिर चोरी का सनसनीखेज खुलासा एक ज्वेलर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले की पुलिस टीम ने सशक्त ऐप की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी के मामलों पर बड़ी सफलता हासिल की है।सायबर सेल, थाना साजा और चौकी देवकर की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर वाहन चोर के साथ-साथ मंदिर चोरी की संपत्ति खरीदने वाला एक ज्वेलर भी गिरफ्तार किया गया है।ऐसे पकड़ा गया आरोपी23 नवंबर 2025 को सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान हीरो होंडा CBZ (CG 07 LR 2452) संदिग्ध अवस्था में मिली।सशक्त ऐप से जांच करने पर पता चला कि यह बाइक थाना साजा क्षेत्र से चोरी की है।बाइक चालक रामखिलावन साहू (उम्र 32, निवासी करामाल) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि—साजा शराब भट्ठी से यह बाइक चोरी कीदेवकर क्षेत्र से दो और मोटरसाइकिलें – पैशन प्रो (CG 25 3129) और HF डीलक्स (CG 25 E 6265) – चोरी की थींपेट्रोल खत्म होने पर उन्हें लावारिस हालत में छोड़ दिया थाये दोनों वाहन पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है

मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 27 अक्टूबर को बचेड़ी स्थित शीतला मंदिर से—देवी की मूर्ति के 3 सोने के लॉकेटऔर नकद राशिचोरी की थी।चोरी के लॉकेट आरोपी ने देहुती ज्वेलर्स साजा के संचालक संतु सोनी (उम्र 52) को ₹18,900 में बेचे थे।पुलिस ने जब संतु सोनी से पूछताछ की, तो उसने 3 चोरी के लॉकेट खरीदने की बात स्वीकार कर ली।इसके बाद उसे भी संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका इस सफल कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा,थाना साजा प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय,चौकी प्रभारी उनि उदल टांडेकर तथा पुलिस टीम के आरक्षक संजय पाटिल, नूरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संतोष धीवर, मोहित देवांगन, मनीष वर्मा और दीपक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की अपील बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है बिना बिल कोई भी वस्तु न खरीदेंसंदिग्ध व्यक्ति यदि कोई वस्तु बेचने आए तो तत्काल थाना को सूचना दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!