खरसिया में 1 से 18 वार्डों में शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का आग्रह
खरसिया, रायगढ़ – खरसिया नगर पालिका के पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राधे राठौर ने जिले के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को एक पत्र लिखकर खरसिया शहर के 1से सभी 18 वार्डों में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का आग्रह किया है।
पत्र में राधे राठौर ने उल्लेख किया कि शराब, टेबलेट, इंजेक्शन, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के कारण न केवल उपभोग करने वालों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि रोजमर्रा की हिंसा, चोरी, मारपीट, दुर्घटना और मौत जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे नगर और समाज का भविष्य संकट में पड़ रहा है।
राठौर ने पत्र में वित्त मंत्री से यह अनुरोध किया है कि वह इस मामले में ध्यान दें और जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दें।
पत्र की एक प्रति जिला अध्यक्ष रायगढ़, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस खरसिया, और खरसिया चौकी प्रभारी को भी भेजी गई है।पत्र पर राठौर के साथ-साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सहिस ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
इस कदम को स्थानीय नागरिकों द्वारा सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में नशे और अवैध शराब की बिक्री की घटनाओं में वृद्धि हुई है, और स्थानीय प्रशासन की यह पहल इसे नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply