खरसिया क्षेत्र में आरोपी ने हथियार लेस होकर दिया लुट की घटना को अंजाम , लुट की रकम और हथियार बरामद

●  लूटपाट मामले में थाना प्रभारी कुमार गौरव ने दिखाई सख्ती
 
● आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल


06 दिसंबर, रायगढ़ । खरसिया के ग्राम हालाहुली में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को खरसिया पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया है ।पीड़ित कृपालु विश्वास (22 वर्ष) ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 दिसंबर की रात उसकी दुकान पर दो अंबदमाशों ने लूटपाट की। 

घटना का विवरण:
कृपालु विश्वास ने बताया कि उसका ग्राम हालाहुली के मुडापार तालाब के पास चॉकलेट और बिस्किट की दुकान है। 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे, रामतोष सिदार (निवासी पनझर) और उसका एक साथी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सामान मांगा। जब कृपालु ने विरोध किया, तो उन्होंने एयरगन और चाकू निकालकर उसे डराया और दुकान में घुसकर उसकी जेब से ₹9,360 नकद लूट लिए। 

तत्काल कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया, निरीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपी रामतोष सिदार पिता रतिराम सिदार उम्र 25 वर्ष मुल निवासी पनडार थाना कोतरारोड रायगढ हा० मु० हालाडुली थाना खरसिया जिला रायगढ़ छ०म० से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना कबूल किया प्रार्थी से लूटे गये 02 हजार रूपया एवं उपयोग किया गया एयरगन पिस्तौल, चाकु जप्त किया गया। एक आरोपी फरार है।

जब्त सामग्री
एयरगन और चाकू: घटना में इस्तेमाल किया गया 
– नकदी: ₹2000 

कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ *अपराध क्रमांक 723/2014 धारा 309(6), 331(4) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। 

पुलिस की तत्परता
थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि राजेश दर्शन, प्र० आर० 570 संजय मिंज, आ20 903 योगेश साहू आर0 677 विसोप सिंह, आर 259 अमित नट की अहम भूमिका रही । खरसिया पुलिस की की मुस्तैदी को एक बार फिर साबित किया है। रायगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!