महासमुंद में आयकर विभाग की छापेमारी, भारतमाला परियोजना से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच

महासमुंदमहासमुंद में आयकर विभाग की छापेमारी, भारतमाला परियोजना से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच

महासमुंद जिले में सोमवार को आयकर विभाग (I.D.) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर स्थित होंडा शोरूम के मालिक जसबीर सिंह बग्गा के मेघ बसंत कॉलोनी स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की कार्रवाई की, जो कि अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत हुए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा न केवल जसबीर सिंह बग्गा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है, बल्कि उनके कथित सहयोगी कुछ और भूमि अधिग्रहण से जुड़े जमीन मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है। टीम द्वारा बैंक खातों, लेनदेन से संबंधित कागजात, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतमाला परियोजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी, जिसके अंतर्गत रायपुर से विशाखापट्टनम तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाना था। इस परियोजना का अहम हिस्सा भूमि अधिग्रहण और प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान रहा है। इसी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और आर्थिक लेनदेन को लेकर आयकर विभाग की यह कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।———————————————

रिपोर्ट –मनीष सरवैया महासमुंद

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!