रायगढ़ को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ

रायगढ़ को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ

रायगढ़, 17 जनवरी 2026।रायगढ़ जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल के तहत शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक क्लीनिक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया।उद्घाटन अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में ब्रेन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में जिला स्तर पर ही बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के माध्यम से अब रायगढ़ के नागरिकों को मस्तिष्क, मानसिक एवं स्पाइन से संबंधित रोगों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक में मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क उपचार एवं आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।

सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने जानकारी दी कि यह मॉडल पहले कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के कार्यकाल में दंतेवाड़ा जिले में सफलतापूर्वक लागू किया गया था, जिसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में अब रायगढ़ में भी शुरू किया गया है।ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के अंतर्गत विशेष ओपीडी प्रारंभ की गई है, जहां न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी और सायकेट्री की संयुक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां पार्किंसन, डिमेंशिया, अल्जाइमर, स्ट्रोक, लकवा सहित मस्तिष्क व मानसिक रोगों का इलाज किया जाएगा।

विशेषज्ञ सेवाएं तय दिनों में उपलब्ध रहेंगी—शनिवार: न्यूरो सर्जरी बुधवार: सायकेट्रीमहीने का अंतिम शुक्रवार: न्यूरो मेडिसिनइसके साथ ही ब्रेन हेल्थ क्लीनिक में न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी शुरू की जा रही है, जहां लकवा व चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को निशुल्क फिजियोथेरेपी सुविधा दी जाएगी।कार्यक्रम के पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त ब्रजेश ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत सहित अनेक अधिकारी, चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!