तमनार-आमाघाट में अफीम की खेती ने खोली प्रशासन की पोल — उस्मान बेग
रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट में करीब 1 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नदी किनारे उगाई गई यह फसल पूरी तरह तैयार अवस्था में मिली, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) उस्मान बेग ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नशीली फसल का उत्पादन होना और संबंधित विभागों को इसकी भनक तक न लगना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि संभावित संरक्षण का मामला भी बताया।उस्मान बेग ने कहा कि यदि निगरानी तंत्र सक्रिय और प्रभावी होता, तो इतनी बड़ी अवैध खेती संभव ही नहीं थी। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी नशीले पदार्थों और अवैध खेती के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन उन पर ठोस और स्थायी रोक नहीं लग पाई। ऐसे में सवाल उठता है कि पूर्व में हुई घटनाओं से सबक क्यों नहीं लिया गया और निगरानी व्यवस्था को मजबूत क्यों नहीं किया गया।
हालांकि, उस्मान बेग ने वर्तमान जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खेती का खुलासा एक सकारात्मक कदम है। लेकिन इसके साथ ही यह स्पष्ट होना जरूरी है कि इतनी बड़ी गतिविधि अब तक बिना किसी बाधा के कैसे संचालित होती रही।(रिपोर्ट: रायगढ़)

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply