सुनील नान्हू महाराज बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी

सुनील नान्हू महाराज बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी


जीपीएम | कोटमी
जिले के चर्चित और सदैव किसानों व आमजन के हितों के लिए संघर्षरत रहने वाले कोटमी निवासी सुनील महाराज (नान्हू) को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और बेबाक अंदाज़ को देखते हुए उन्हें प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी नियुक्त किया है।


सुनील नान्हू महाराज लंबे समय से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी मुखर आवाज़ और ज़मीनी जुड़ाव के कारण क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी है। उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलने के साथ-साथ डिजिटल स्तर पर भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस नियुक्ति के बाद जिले सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों और आम नागरिकों ने इसे किसानों की आवाज़ को और सशक्त करने वाला कदम बताया है तथा सुनील नान्हू महाराज को बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!