एसएसपी शशि मोहन सिंह की सख्ती, जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
रायगढ़, 13 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने जुआ कार्यवाही में लापरवाही बरतने पर सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी और बीट प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच किया है।
व
11 मार्च को रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलते चार आरोपी पकड़े गए। मौके से पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और ₹10,600 नगद जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान जुआरों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को उनके पद पर लापरवाही पाए जाने पर तुरंत लाइन अटैच कर दिया।
साथ ही, थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होना पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन अंकुश’ और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जुआ-सट्टा और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply