कोतरा रोड थाना को मिली नई ऊर्जा — टीआई कमला पुसाम ठाकुर ने संभाली कमान, होली से पहले शांति समिति की अहम बैठक

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली की शुरुआत हो चुकी है। नवपदस्थ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने सर्वप्रथम भगवान शिव के समक्ष सर झुकाया,पश्चात कार्यभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय देते हुए होली पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थाना परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
टीआई कमला पुसाम ठाकुर ने बैठक में स्पष्ट कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे शांति और अनुशासन के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक के दौरान नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने नई थाना प्रभारी का स्वागत कर उनके नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई।
जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में त्योहारी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोतरा रोड थाना में हुई यह बैठक इसी सक्रियता का हिस्सा रही।
क्षेत्र में चर्चा है कि नई टीआई की कार्यशैली संवाद और समन्वय पर आधारित है, जो कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।
बैठक के अंत में टीआई कमला पुसाम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि गांजा, अवैध शराब, तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















RAVI KHAVSE
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश