खरसिया में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का Action, 20.2 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में खरसिया आबकारी वृत्त की टीम ने ग्राम चोढ़ा में कार्रवाई करते हुए 20.2 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अवैध महुआ शराब की शिकायत के आधार पर 30 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम चोढ़ा में दबिश दी। इस दौरान रमेश कुमार राठिया (42 वर्ष), पिता बस्ती राम राठिया, निवासी ग्राम चोढ़ा, थाना खरसिया के आधिपत्य से कुल 20.2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 4,040 रुपये बताया गया है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक कुशल कुमार पटेल, आबकारी मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर एवं महिला आबकारी आरक्षक अनिशा तिर्की का विशेष योगदान रहा।अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply