जशपुर में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जशपुर में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी चंद्रहास कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन शाम करीब 6:30 बजे पीड़िता का भाई शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने अपनी 37 वर्षीय मूक-बधिर बहन के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को कथित तौर पर दुष्कर्म करते देखा। शिकायत के अनुसार, भाई को मौके पर देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया, जबकि उसके कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छूट गए।

इसके बाद पीड़िता के भाई ने तुमला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 64(2)(i) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रहास कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामले में SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!