खरसिया में जर्जर भवन पर नगर पालिका सख्त, मालिक को 24 घंटे का अल्टीमेटम

खरसिया न्यूज़

खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया ने वार्ड क्रमांक 16, डभरा रोड स्थित भगत तालाब के सामने बने एक जर्जर भवन के मालिक को नोटिस जारी किया है 27 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में भवन स्वामी राजेन्द्र अग्रवाल को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर भवन को सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल कराना सुनिश्चित करें।

नगर पालिका के अनुसार, भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है और उसके कभी भी गिरने की आशंका है। इससे जनहानि की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 221(2) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी नोटिस में इसकी जिम्मेदारी भवन स्वामी की होने की बात भी कही गई है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण भगत (राजस्व), खरसिया और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल ग़र्ग को भी सूचना भेजी गई है,जर्जर भवनों को लेकर यह मामला सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे भवनों के आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो सकता है, इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!