जनपद पंचायत खरसिया में सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक, जनसमस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा

खरसिया। जनपद पंचायत खरसिया में 24 अक्टूबर को विकासखंड के सभी जनपद सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके निराकरण के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की।

बैठक के दौरान क्षेत्र की जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। जनपद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप कार्य करते हुए जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल करने पर जोर दिया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply