विधायक उमेश पटेल ने चार स्थानों पर दशहरा उत्सव में शामिल होकर किया रावण दहन, दी शुभकामनाएं

विधायक उमेश पटेल ने चार स्थानों पर दशहरा उत्सव में शामिल होकर किया रावण दहन, दी शुभकामनाएं

खरसिया। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ग्राम चपले, दर्रामुड़ा, देवरी एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी का आशीर्वाद लेकर रावण दहन किया और उपस्थित जनसमुदाय को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दशहरा उत्सव के दौरान विधायक उमेश पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दशहरा पर्व हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

विभिन्न ग्रामों एवं नगर में आयोजित दशहरा उत्सव में लोगों में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। रावण दहन के साथ ही विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जय श्रीराम🙏🚩

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!