कुकरी चोली में वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक समेत आम की लकड़ी जब्त; वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जांच शुरू
खरसिया में अवैध काष्ठ परिवहन पर वन विभाग सख्त, उड़नदस्ता दल और वन परिक्षेत्र की टीम ने की कार्रवाई
खरसिया, 18 अक्टूबर 2026। वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत ग्राम कुकरी चोली में अवैध काष्ठ परिवहन की सूचना पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित आम प्रजाति की लकड़ी जब्त की है।
मामले में लकड़ी की कटाई, संग्रहण और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल रायगढ़ एवं वन परिक्षेत्र खरसिया के अधिकारी-कर्मचारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एक ट्रक में आम प्रजाति की लकड़ी लोड की जा रही थी। ट्रक में लगभग दो चट्टा आम की लकड़ी पाई गई। वन अमले ने मौके पर मौजूद व्यक्तियों से लकड़ी की कटाई, संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
वैध दस्तावेजों के अभाव में संयुक्त टीम ने ट्रक सहित लकड़ी जब्त कर मदनपुर डिपो परिसर में पहुंचा दिया। फिलहाल लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन की वैधता को लेकर जांच जारी है। वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वन संपदा की सुरक्षा और अवैध वृक्ष कटाई एवं काष्ठ परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
NKB National News खबर वही, जो तथ्य के साथ







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply