कोयला परिवहन से बढ़ी धूल की समस्या पर नगर निगम की पहल, जिंदल से मंगाई ₹3 करोड़ की मशीन का CMO नीतू अग्रवाल ने किया निरीक्षण

कोयला परिवहन से बढ़ी धूल की समस्या पर नगर निगम की पहल, जिंदल से मंगाई ₹3 करोड़ की मशीन का CMO नीतू अग्रवाल ने किया निरीक्षण

खरसिया कोयला परिवहन के कारण शहर में बढ़ती धूल की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन मंगाई है। करीब 3 करोड़ रुपये की इस मशीन को जिंदल से उधार लेकर लाया गया है।

CMO नीतू अग्रवाल ने मशीन का निरीक्षण कर धूल की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मशीन के जरिए सड़कों पर जमा धूल को आधुनिक तकनीक से साफ करने की पहल की जा रही है, ताकि शहर में उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके।

कोयला लदे ट्रकों की लगातार आवाजाही के चलते सड़कों पर धूल जमा होने और उसके उड़ने की समस्या बढ़ रही है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के इस्तेमाल से सड़कों की सफाई अधिक व्यवस्थित तरीके से करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि मशीन के नियमित संचालन से शहर में धूल की समस्या पर कितना असर पड़ता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!