खरसिया में दशहरा कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट जारी, 11 से 21 अक्टूबर तक शाम 5 से 11 बजे तक रहेगी नाकाबंदी

खरसिया में दशहरा कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट जारी, 11 से 21 अक्टूबर तक शाम 5 से 11 बजे तक रहेगी नाकाबंदी

*Nkb National News*

खरसिया। दशहरा कार्यक्रम को लेकर खरसिया में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रूट चार्ट जारी किया गया है। जारी किए गए रूट चार्ट के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक नाकाबंदी लागू रहेगी। इस दौरान शहर के निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा तथा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

इन स्थानों पर रहेगी नाकाबंदी जारी रूट चार्ट के अनुसार, अग्रसेन चौक, नवीन स्कूल, सुभाष चौक, गुरु घासी घासीदास चौक, रेलवे स्टेशन रोड स्थित माल धक्का, वैष्णवदास पेट्रोल टंकी और सब्जी मार्केट सहित कुल सात स्थानों को नाकाबंदी के लिए चिह्नित किया गया है।

इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग व्यवस्था दशहरा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इनमें अजीत नगर, सब्जी हटरी, आत्मानंद स्कूल, मालधक्का और नवीन स्कूल शामिल हैं।

वाहन चालकों से अपील प्रशासन द्वारा जारी रूट चार्ट के अनुसार वाहन चालक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और नाकाबंदी वाले मार्गों पर जाने से बचें। दशहरा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि आम नागरिकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

नोट: वाहन चालक यात्रा पर निकलने से पहले जारी रूट चार्ट का अवलोकन कर लें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!