घर से गायब हुई नाबालिग, ओडिशा में मिला सुराग… ‘अभियान संवेदना’ में आरोपी गिरफ्तार!

अभियान संवेदना: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने और शोषण का आरोप, ओडिशा से बरामद हुई बालिका; आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की रैरूमाखुर्द चौकी ने नाबालिग बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से सकुशल बरामद किया है। मामले में 34 वर्षीय आरोपी परमानंद कंवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को बालिका के पिता ने चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई थी, लेकिन अगली सुबह वह कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मिला सुराग

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगारपानी, भोगराकछार निवासी परमानंद कंवर अपने साथ ले गया है और उसे अपने घर में रखा है।

सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द चौकी से प्रधान आरक्षक भेनानसियुस खेस और महिला आरक्षक ज्योति की टीम तत्काल रेगारपानी रवाना हुई।पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर तलाश की, जहां बालिका मिल गई। हालांकि, आरोपी उस समय मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने गवाहों के समक्ष बालिका को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसका कथन दर्ज किया गया और काउंसलिंग के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

कथन के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने कथन में आरोप लगाया कि परमानंद कंवर उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से रेगारपानी ले गया था, जहां उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया।

मामले में आरोपी परमानंद कंवर, पिता छवि कंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेगारपानी के विरुद्ध धारा 62(2)(ड) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ी गईं।गांव के मुख्य मार्ग पर पकड़ा गया आरोपी, बाइक जब्तबालिका की बरामदगी के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उसे गांव के मुख्य मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AW 1784 को गवाहों के समक्ष जब्त किया।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलित करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कार्रवाईरायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित अभियान संवेदना के तहत हुई इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी का मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी का सुपरविजन रहा। पुलिस के अनुसार, बालिका की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!