छाल में झोपड़ी के पीछे चल रहा था डीजल का कथित अवैध कारोबार, 415 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़/छाल। छाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का storage और sale किए जाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम हाटी-ढोढ़ीखार के पास मेनरोड किनारे सिथरा निवासी राजेश उर्फ कारू साव (38 वर्ष) एक छोटी झोपड़ी बनाकर रह रहा था और झोपड़ी के पीछे डीजल का भंडारण कर आने-जाने वाले लोगों को बेचता था।
मुखबिर से मिली सूचना के बाद छाल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर raid action किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहनों से कम कीमत में डीजल खरीदकर उसे अपने कब्जे में रखता था और बाद में खरीदी कीमत से कुछ अधिक दाम पर सड़क से गुजरने वाले लोगों को बेचता था।
मौके की जांच के दौरान एक काले रंग के 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम में करीब 200 लीटर, नीले रंग के 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम में करीब 200 लीटर और पीले रंग की 15 लीटर क्षमता वाली जरकीन में करीब 15 लीटर डीजल बरामद हुआ। कुल 415 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 41,500 रुपये बताई गई है, जब्त किया गया।
इसके साथ एक नीले रंग का पाइप और चाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है।पुलिस ने बरामद डीजल से संबंधित bill और documents प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को नोटिस दिया, लेकिन पुलिस के अनुसार उसके पास कोई बिल अथवा दस्तावेज नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान जब्ती की photography और videography कराई गई तथा डीजल के sample लेकर उन्हें सीलबंद किया गया।पुलिस का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ डीजल को बिना आवश्यक safety measures के इस तरह रखना मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकता था।
इस कार्रवाई में एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी,एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पीएसआई कमलेश कुमार मरावी एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस टीम ने मौके से बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर मामले की आगे की investigation शुरू की है।

वही पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराध क्रमांक 09/26 में धारा 287, 111(4) बीएनएस एवं धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज होना पाया गया है। संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड को केस डायरी में संलग्न किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए 22 अक्टूबर 2026 तक रिमांड की मांग की है। मामले में आगे की investigation जारी है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply