एम एस पी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय CBSE प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक Assessment Techniques
रायगढ़। एम एस पी पब्लिक स्कूल, जुनाडीह-जामगांव में शिक्षकों के Professional Development और विद्यार्थियों की मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से CBSE के अंतर्गत दो दिवसीय Training Programme आयोजित किया गया।
21 एवं 22 नवंबर को आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता कर आधुनिक Assessment & Evaluation Practices की बारीकियों को समझा।
कार्यक्रम का शुभारंभ एम एस पी स्टील एंड पावर लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) बी. के. सिंह, Resource Persons गोविंद चंद्र दास एवं टूना विश्वाल तथा विद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मंत्रोच्चारण एवं मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया प्रशिक्षण का मुख्य विषय “Strengthening Assessment and Evaluation Practices” रहा।
दोनों दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले सत्रों में शिक्षकों को आधुनिक Evaluation Methods, Competency-Based Questions तैयार करने, विद्यार्थियों की Learning Progress को समझने तथा विभिन्न Assessment Techniques के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण का संचालन Resource Persons गोविंद चंद्र दास, प्राचार्य आदित्य इंटरनेशनल स्कूल, बलौदा बाजार एवं टूना विश्वाल, प्राचार्य साधुराम विद्या मंदिर, रायगढ़ ने किया। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों ने विभिन्न Activities, Group Discussions और Practical Exercises के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक Student-Centric, निष्पक्ष एवं प्रभावशाली बनाने के तरीके सीखे। साथ ही विद्यार्थियों की वास्तविक समझ, सीखने की क्षमता और प्रगति का आकलन करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
इस दो दिवसीय Training Programme में एम एस पी पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षकों के साथ साधुराम विद्या मंदिर, रायगढ़, डी.डब्ल्यू.पी.एस. (DWPS), रायगढ़ तथा सेंट जेरोम स्कूल, जकेला के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक एवं मूल्यांकन पद्धतियों से परिचित कराना और Classroom में उनके प्रभावी Implementation के लिए सक्षम बनाना रहा। इस तरह के Training Programmes शिक्षकों के Professional Skills और Teaching Competencies को विकसित करने के साथ Education Quality में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र चौधरी ने दोनों Resource Persons को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न एवं छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षकों के Guidance एवं Valuable Contribution की सराहना करते हुए सभी सहभागी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए Knowledge-Enriching, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply