घरघोड़ा के युवक की बिलासपुर में संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

घरघोड़ा के युवक की बिलासपुर में संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

रायगढ़/बिलासपुर। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार की बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह लालखदान के आगे मस्तूरी-बिलासपुर मार्ग स्थित संत नगर के पास सड़क किनारे एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे गड्ढेनुमा स्थान पर युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र का निवासी था। वह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर शव के पास पानी की बोतल, पर्स और गमछा सहित अन्य सामान मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।प्रारंभिक जांच में युवक की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक की मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उत्तम कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना ने घरघोड़ा स्थित उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!